What do you want to do?
सेविंग्स प्लान क्या है?
सेविंग्स प्लान (Saving Plan) एक प्रकार की जीवन बीमा योजना है, जिसे भविष्य के लिए नियमित बचत की आदत विकसित करने और समय आने पर पर्याप्त रिटर्न प्राप्त करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
यह योजना न केवल आपको बचत करने के लिए प्रेरित करती है बल्कि बीमा कवरेज भी प्रदान करती है, जिससे जीवन में आने वाली अप्रत्याशित घटनाओं की स्थिति में आपके परिवार की वित्तीय सुरक्षा बनी रहती है।
अधिकांश सेविंग्स प्लान पॉलिसी अवधि पूरी होने पर आपको सुनिश्चित परिपक्वता लाभ (मैच्योरिटी बेनिफ़िट) प्रदान करते हैं। कुछ योजनाएं पॉलिसी अवधि के दौरान या परिपक्वता पर नियमित आय (रेगुलर इनकम) भी प्रदान करती हैं।
सही और सुविधाजनक विकल्पों वाली योजना चुनकर आप अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं, अपने परिवार को अप्रत्याशित परिस्थितियों से सुरक्षित रख सकते हैं और भविष्य के खर्चों के लिए एक स्थायी धनकोष बना सकते हैं।
सेविंग्स प्लान में डेथ बेनिफ़िट (मृत्यु लाभ) और क्रिटिकल इलनेस राइडर जैसे अतिरिक्त लाभों को भी जोड़ा जा सकता है।
यह कम जोखिम वाले निवेश के विकल्पों में बीमा सुरक्षा के साथ बचत की शुरुआत करने का एक बेहतरीन माध्यम है। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त सेविंग स्कीम्स की तुलना करके आप अपने लिए सबसे लाभकारी योजना चुन सकते हैं।
सही प्लान चुनने में मदद चाहिए ?
हमारे विशेषज्ञ आपको ऑनलाइन सही प्लान चुनने में सहायता करेंगे।
हमसे सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करें।
मौजूदा पॉलिसी से जुड़ी सहायता के लिए यहाँ क्लिक करें।.
HDFC Life का प्रमाणित विशेषज्ञ आपकी सहायता करेगा।
99.68% दावा निपटान अनुपात
(वित्त वर्ष 2024-2025)
~5 Cr. करोड़ जीवन सुरक्षित
(वित्त वर्ष 2024-2025)**
99.68% दावा निपटान अनुपात
(वित्त वर्ष 2024-2025)
~5 Cr. करोड़ जीवन सुरक्षित
(वित्त वर्ष 2024-2025)**
यह कैसे काम करता है?
सेविंग्स प्लान केवल अतिरिक्त धन को अलग सुरक्षित रख देने का तरीका भर नहीं है - यह इससे कहीं अधिक है।
यह एक ऐसा माध्यम है जो आपको अपनी कमाई हुई पूंजी की सुरक्षा, नियमित धन वृद्धि और जीवन की अनिश्चितताओं के लिए तैयार रहने का अवसर प्रदान करता है।
सेविंग्स प्लान आपके जीवन लक्ष्यों के अनुसार, आपकी दैनिक आवश्यकताओं से लेकर दीर्घकालिक आकांक्षाओं - जैसे सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन या बच्चों की शिक्षा/शादी को साकार करने में सहायक होता है।
एक सुव्यवस्थित बचत योजना से मिलने वाला मानसिक संतोष और वित्तीय आत्मविश्वास आपके जीवन में स्थिरता प्रदान करने में सहायक होता है।
आपके धन की सुरक्षा और संरक्षण
सेविंग्स प्लान आपके धन को अनावश्यक खर्चों या जल्दबाज़ी में लिए गए वित्तीय निर्णयों से बचाता है।
ऐसी योजनाओं में नियमित निवेश करके आप न केवल अपनी पूंजी को सुरक्षित रखते हैं बल्कि आवश्यकता पड़ने पर आसानी से इसका इस्तेमाल करना भी सुनिश्चित कर सकते हैं।यह समय के साथ आपको वित्तीय रूप से एक मजबूत नींव प्रदान करता है जो आपके वर्तमान और भविष्य दोनों को सुरक्षित रखती है।
बेहतर बढ़ोत्तरी की संभावना
सुनिश्चित (Guaranteed) या बाज़ार से जुड़े (Market-linked) सेविंग्स प्लान, दोनो ही बचत के पारंपरिक विकल्पों की तुलना में बेहतर रिटर्न प्रदान करने की क्षमता रखते हैं। इस प्रकार की बढ़ोत्तरी आपको अपने प्रमुख वित्तीय लक्ष्यों को शीघ्रता से प्राप्त करने में सक्षम बनाती है>
ये वित्तीय लक्ष्य घर खरीदना, बच्चों की पढ़ाई का खर्च या सेवानिवृत्ति के लिए धनकोष तैयार करना आदि हो सकते हैं। सही योजना और सोच-समझकर किए गए निवेश से आपकी पूंजी आपके लिए बेहतरीन और प्रभावी ढंग से काम करती है।
बदलते लक्ष्यों के अनुसार सुविधाजनक
हम सभी के जीवन में समय और ज़िम्मेदारियों के साथ हमारी प्राथमिकताएं बदलती रहती हैं।
सेविंग्स प्लान आपको इन परिवर्तनों के अनुसार अपने निवेश को समायोजित करने की सुविधा (Flexibility) प्रदान करते हैं। आप अपने योगदान की राशि बढ़ा या घटा सकते हैं, निवेश के फ़ंड्स बदल सकते हैं या मिलने वाले लाभों कुछ संशोधन भी कर सकते हैं।यह सुनिश्चित करता है कि आपकी वित्तीय योजना आपके जीवन के हर चरण में बिल्कुल सटीक और उपयोगी बनी रहे।
लाभदायक वित्तीय आदतें विकसित करना
सेविंग्स प्लान में नियमित योगदान करने से आपकी नियमित बचत करने की आदत बनती है।
समय के साथ यह आदत आपको एक मजबूत आपातकालीन धनकोष (Emergency Fund) बनाने में मदद करती है।इससे आपकी वित्तीय क्षमता और आत्मनिर्भरता बढ़ती है, जो आपको अपने भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता करती है।
महंगाई से सुरक्षा
कुछ सेविंग्स प्लान इस प्रकार से बनाए जाते हैं जो महंगाई की दर के अनुरूप या उससे अधिक रिटर्न प्रदान कर सकते हैं। इससे आपके धन की शक्ति (Purchasing Power) बरकरार रहती है और आप अपने जीवन में कोई भी समझौता किए बिना भविष्य के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
सेविंग्स प्लान में निवेश क्यों करें?
सेविंग्स प्लान आपकी वित्तीय सुरक्षा और दीर्घकालिक स्थिरता पाने के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।
यह आपको जीवन की अनिश्चितताओं - जैसे आपातकालीन स्थितियों से निपटने, घर खरीदने, बच्चों की शिक्षा आदि के लिए तैयार रखता है।
इसके साथ ही, यह निवेश आपके सेवानिवृत्ति की योजना बनाने और परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में भी सहायता करता है।
यदि आप समय रहते निवेश शुरू करें और अपनी जोखिम सहनशीलता के अनुसार सही योजना चुनें, तो आप समय के साथ अपने लिए एक मजबूत वित्तीय धनकोष बना सकते हैं।
आज की बचत भविष्य के संतोष की दिशा में पहला कदम है - अपने और अपने प्रियजनों के सुरक्षित भविष्य के लिए आज ही निवेश करना शुरू करें।
ARN - EC/10/25/27461-HI