header-search-icon

रिटायरमेंट और पेंशन प्लान क्या होते हैं?

  • रिटायरमेंट प्लान एक प्रकार की जीवन बीमा योजना है, जिससे आप अपनी सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

  • रिटायरमेंट प्लान का उद्देश्य व्यक्ति को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक रूप से स्वतंत्र रहने में सहायता करना है।

  • इसका उद्देश्य व्यक्ति की नौकरी या व्यवसाय से आय के बंद होने पर भी उसका बेहतर जीवनस्तर बनाए रखने में सहायता करना है।

  • पेंशन प्लान, रिटायरमेंट प्लान का एक विशेष प्रकार है (जिसे नियोक्ताओं द्वारा सरकारी योजनाओं के माध्यम से या व्यक्तिगत पेंशन योजनाओं के रूप में प्रदान किया जाता है), जिसमें व्यक्ति नियमित निवेश करके अपने लिए एक सेवानिवृत्ति कोष (Retirement Corpus) बनाता है। बाद में, इस कोष से एक निश्चित मासिक आय (जिसे पेंशन कहा जाता है) प्राप्त की जा सकती है।

  • जब पेंशन प्लान के अंतर्गत आवश्यक कोष एकत्रित हो जाता है, तो इससे एन्युइटी प्लान खरीदी जाती है, जो जीवनभर या निर्धारित अवधि के लिए एक नियमित आय प्रदान करती है।

...Read More

रिटायरमेंट आणि पेन्शन प्लॅन्स म्हणजे काय? Youtube

सही प्लान चुनने में मदद चाहिए?

Insurance Expert

हमारे विशेषज्ञ आपको ऑनलाइन सही प्लान चुनने में सहायता करेंगे।

हमसे सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क करें।

मौजूदा पॉलिसी से जुड़ी सहायता के लिए यहाँ क्लिक करें।.

HDFC Life का प्रमाणित विशेषज्ञ आपकी सहायता करेगा।

99.68% दावा निपटान अनुपात

(वित्त वर्ष 2024-2025)

~5 Cr. करोड़ जीवन सुरक्षित

(वित्त वर्ष 2024-2025)**

Please enter valid name

Please enter valid mobile number

This field is required!

This field is required!

This field is required!

Please valid the captcha

arrow
किसी भी पूछताछ के लिए कॉल करें: 1800-266-9777

Thanks for contacting us.
We will get in touch soon.

Oops! Something went wrong!

Thumb

Your call is scheduled for , between . You will receive a call from 8291890XXXX. Kindly attend the call. We respect your privacy. We do not spam.

Thumb

Your call is rescheduled for , between . You will receive a call from 8291890XXXX. Kindly attend the call. We respect your privacy. We do not spam.

Your call is already scheduled for , between . Incase you want to reschedule the call; you can do it using the form above.

We're sorry, but you have reached the maximum number of rescheduling attempts allowed.

Reach us between 9 AM - 10 PM IST.
अस्वीकरण: विवरण सबमिट करके, आप HDFC Life की गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं.

99.68% दावा निपटान अनुपात

(वित्त वर्ष 2024-2025)

~5 Cr. करोड़ जीवन सुरक्षित

(वित्त वर्ष 2024-2025)**

यह कैसे काम करती है?

भारत में पेंशन प्लान इस तरह बनाई गई हैं कि आप नौकरी के दौरान निवेश करके एक मजबूत धनकोष बना सकें, जिससे रिटायरमेंट के बाद आपको नियमित आय मिलती रहे।

पेंशन योजना आम तौर पर दो चरणों में पूरी की जाती है:

  • संचय चरण (Accumulation Phase):

    इस चरण में आप नियमित रूप से पेंशन योजना में निवेश करते हैं।
    आपका निवेश समय के साथ चक्रवृद्धि रूप (कंपाउंडिंग) से बढ़ता है और एक पर्याप्त कोष तैयार करता है।

  • वेस्टिंग चरण (Vesting Phase):

    जब आप अपने निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु (जैसे 60 वर्ष) तक पहुंचते हैं, तो इस संचित कोष से आपको नियमित पेंशन एन्युइटी मिलनी शुरू होती है।

आइए, भारत में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के पेंशन प्लान को समझते हैं:

1. सरकार द्वारा समर्थित पेंशन प्लान (Government-Backed Pension Schemes)

ये प्लान संयमित और कम जोखिम वाले रिटर्न प्रदान करते हैं और विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाए जाते हैं, जो कम रिटर्न के बावजूद सुरक्षित निवेश करना पसंद करते हैं।

a. कर्मचारी भविष्य निधि (Employees’ Provident Fund - EPF)
 

  • यह कैसे काम करती है: यह योजना 20 या अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होती है।

  • कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध उपबंध अधिनियम, 1952 के तहत कर्मचारी और नियोक्ता दोनों अपने मूल वेतन एवं डीए की 12% राशि का योगदान करते हैं। इसमें से 8.33% राशि कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाती है, जबकि शेष राशि ईपीएफ़ (EPF) खाते में जमा होती है।

  • लाभ: रिटायरमेंट या नौकरी छोड़ने के बाद, इस संचित राशि (ब्याज सहित) को ईपीएफ़ से निकाला जा सकता है। यदि कर्मचारी ने कम से कम 10 वर्ष की सेवा पूरी की है और वह 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होता है, तो उसे मासिक पेंशन प्राप्त होती है। 50 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने पर भी उसे कम दर पर पेंशन मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, यह योजना ईपीएफ खाता धारक के निधन की स्थिति में विधवा या बच्चों के लिए पेंशन की सुविधा जैसे पारिवारिक लाभ भी प्रदान करती है।

  • कर लाभ: धारा 80C के अंतर्गत ईपीएफ़ में किए गए निवेश पर कर कटौती का लाभ मिलता है।

b. नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System - NPS)
 

  • यह कैसे काम करता है: एनपीएस (NPS) एक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति बचत योजना है जो 18 से 70 वर्ष के भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है। इसमें आपके योगदान को इक्विटी, डेट, और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है। आप निवेश की रणनीति को स्वयं तय कर सकते हैं या आपकी आयु के अनुसार निवेश के अनुपात को समायोजित करने वाले ‘ऑटो चॉइस’ विकल्प को चुन सकते हैं।

  • सुविधाजनक: इसमें आप फ़ंड मैनेजर और निवेश की योजना का चयन स्वयं कर सकते हैं।

  • भुगतान: 60 वर्ष की आयु पर आप अपने संचित कोष की 60% धनराशि एकमुश्त निकाल सकते हैं, जबकि शेष 40% राशि से एन्युइटी योजना खरीदना अनिवार्य होता है जिससे आपको नियमित पेंशन प्राप्त होती है।

  • कर लाभ: धारा 80CCD(1) के तहत, वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन + डीए का 10% या स्वरोजगार वाले व्यक्तियों के लिए कुल आय का 20% (धारा 80CCE के तहत ₹1.5 लाख की सीमा तक) कर छूट योग्य होता है। साथ ही, इसमें धारा 80CCD(1B) के तहत ₹50,000 तक की अतिरिक्त छूट उपलब्ध है। नियोक्ता द्वारा भी योगदान प्राप्त होने की स्थिति में, धारा 80CCD(2) के तहत, नियोक्ता द्वारा किए गए योगदान पर ₹7.5 लाख तक की कुल सीमा में कर छूट मिलती है।      

c. अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana - APY)
 

  • कैसे काम करती है: सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र मे काम करने वाले नागरिकों के लिए शुरू की गई एक पेंशन योजना है। यह योजना 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लिए लागू है। इस योजना में शामिल सदस्य 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इससे बाहर निकल सकते हैं और उन्हें मासिक पेंशन प्राप्त होने लगता है।

  • लाभ: अटल पेंशन योजना के अंतर्गत सदस्य को ₹1,000 से ₹5,000 तक की गारंटीड न्यूनतम मासिक पेंशन प्राप्त होती है।

d. पब्लिक प्रोविडेंट फ़ंड (Public Provident Fund - PPF)
 

  • यह कैसे काम करता है: पीपीएफ़ (PPF) एक दीर्घकालिक बचत योजना है जिसे हर भारतीय नागरिक  अपने रिटायरमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए, ₹500 न्यूनतम और ₹1,50,000 के अधिकतम वार्षिक निवेश के साथ खोल सकता है। यह योजना 15 वर्ष में परिपक्व होती है।

  • लाभ: पीपीएफ़ गारंटीड और कर-मुक्त रिटर्न प्रदान करता है, जो इसे एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनाता है। इसके तीसरे वित्तीय वर्ष से लेकर छठे वित्तीय वर्ष तक लोन सुविधा भी ली जा सकती है और साथ ही सातवें वर्ष से आंशिक निकासी की अनुमति भी मिल जाती है।

  • कर लाभ: धारा 80C के तहत पीपीएफ़ में किया गया निवेश कर कटौती योग्य है, और इसका ब्याज व परिपक्वता राशि दोनों कर-मुक्त होते हैं।

2. प्राइवेट पेंशन प्लान/ एन्युइटी प्लान (Private Pension Plans / Annuity Plans)
 

एन्युइटी प्लान जीवन बीमा कंपनियों द्वारा प्रदान किए जाते हैं।
इन योजनाओं में आप एकमुश्त या नियमित रूप से प्रीमियम जमा करते हैं, जिसके बदले आपको जीवनभर या निश्चित अवधि तक गारंटीड आय प्राप्त होती है।

  • यह कैसे काम करती हैं:

    इसमें आप एकमुश्त या नियमित निवेश के रूप में राशि जमा करते हैं। इसके बदले, बीमा कंपनी आपको एक निश्चित अवधि या जीवनभर के लिए नियमित आय देती है। यह आय तत्काल (तत्काल एन्युइटी) या कुछ वर्षों की देरी के बाद (विलंबित एन्युइटी) शुरू की जा सकती है। आप एन्युइटी कैलकुलेटर की सहायता से अपनी निवेश राशि और रिटायरमेंट के लक्ष्य के अनुसार संभावित आय का अनुमान लगा सकते हैं।

  • एन्युइटी प्लान के प्रकार:  

    आप अपनी आवश्यकता के अनुसार एन्युइटी के प्रकार का चयन कर सकते हैं।

  • एन्युइटी प्लान के प्रकार:

  • आप अपनी आवश्यकता के अनुसार एन्युइटी के प्रकार का चयन कर सकते हैं।
  • तत्काल एन्युइटी (Immediate Annuity): आपके एकमुश्त राशि जमा करते ही मासिक पेंशन प्राप्त होना शुरू हो जाता है।

  • विलंबित एन्युइटी (Deferred Annuity): आप कुछ वर्षों तक निवेश करते हैं और उसके बाद आपकी चुनी गई अवधि के बाद पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। HDFC Life Smart Pension Plus योजना में दोनों विकल्प (तत्काल एवं विलंबित) उपलब्ध हैं।

  • लाइफ़ एन्युइटी (Life Annuity): आपके जीवित रहने तक आपको पेंशन मिलती रहती है। इसमें सिंगल लाइफ़ (केवल स्वयं के लिए) या जॉइंट लाइफ़ (स्वयं और जीवनसाथी दोनों के लिए) विकल्प उपलब्ध हैं।

  • लाइफ़ एन्युइटी विद रिटर्न ऑफ़ प्रीमियम: इसमें जीवनभर पेंशन मिलती है और मृत्यु के बाद नामांकित व्यक्ति को चुकाए गए कुल प्रीमियम का एक निश्चित प्रतिशत वापस कर दिया जाता है। HDFC Life Smart Pension Plus योजना में यह विकल्प उपलब्ध है।

  • एन्युइटी सर्टेन (Annuity Certain): इसके तहत, पेंशन भुगतान निश्चित वर्षों की अवधि के लिए गारंटीड रहता है। पॉलिसीधारक का इस अवधि से पहले निधन हो जाने पर, शेष अवधि की राशि नामांकित व्यक्ति को मिल जाती है।

  • गारंटीड पीरियड एन्युइटी (Guaranteed Period Annuity): यह एन्युइटी सर्टेन के समान है, लेकिन इसमें अवधि पहले से तय की जाती है - जैसे 5, 10, 15 या 20 वर्ष।

  • पेंशन प्लान विद लाइफ़ इंश्योरेंस (ULIPs): यह यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान होती हैं, जो जीवन बीमा और निवेश दोनों का लाभ देती हैं। HDFC Life Smart Pension Plan ऐसी ही योजना है, जो बाज़ार से जुड़े निवेश के माध्यम से रिटायरमेंट के लिए धनकोष बनाते हुए जीवन बीमा कवरेज भी प्रदान करती है।

  • कर लाभ: धारा 80C के अंतर्गत, प्राइवेट पेंशन प्लान पर किए गए निवेश पर कर छूट प्राप्त होती है।

सही पेंशन योजना का चयन आपके वित्तीय लक्ष्यों, जोखिम की सहनशीलता, वर्तमान आयु एवं सेवानिवृत्ति आयु, और रोज़गार की स्थिति पर निर्भर करता है। आप रिटायरमेंट कैलकुलेटर का उपयोग कर और किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेकर अपने लिए सबसे उपयुक्त पेंशन योजना निर्धारित कर सकते हैं।

रिटायरमेंट और पेंशन प्लान में निवेश करने से क्या लाभ हैं?

1
1

चक्रवृद्धि बढ़त की शक्ति

  • आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, आपको उतना ही अधिक लाभ चक्रवृद्धि रूप से प्राप्त होगा।

  • छोटी राशि से शुरुआत करके भी, आप लंबे समय में बड़ा कोष बना सकते हैं।

  • आसान शब्दों में, तो कंपाउंडिंग रिटर्न के माध्यम से आपका निवेश अधिक रिटर्न देता है, और फिर वही रिटर्न आगे चलकर और अतिरिक्त रिटर्न बनाता है।

  • उदाहरण:
    आप 25 वर्ष की आयु में ₹5,000 प्रतिमाह निवेश करने पर (8% वार्षिक रिटर्न पर) 60 वर्ष की आयु तक ₹1.15 करोड़ का कोष बन सकता है।

  • यदि वही निवेश 35 वर्ष की आयु से शुरू किया जाए, तो यह राशि घटकर ₹47.87 लाख रह जाएगी।

...Read More

2
2

आकर्षक कर लाभ

सरकार द्वारा समर्थित प्लान - जैसे एनपीएस, पीपीएफ़, ईपीएफ़ - सभी पर कर छूट के लाभ दिए जाते हैं।
साथ ही, निजी जीवन बीमा आधारित रिटायरमेंट प्लान पर भी कर लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

...Read More

3
3

वित्तीय स्वतंत्रता

एक पर्याप्त रिटायरमेंट कोष होने से आप पूरी आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ अपनी सेवानिवृत्ति का आनंद ले सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने मनचाहे शौक और लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं।

...Read More

4
4

बाज़ार की अस्थिरता से उबरने की शक्ति

जल्दी निवेश शुरू करने से आपको बाज़ार की अनिश्चितताओं से उबरने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।
लंबे समय तक निवेश करने से आपको इस उतार-चढ़ाव के प्रभाव को संतुलित करने में मदद मिलती है।
Funds India के अनुसार, भारतीय इक्विटी बाज़ार ने पिछले 20 वर्षों में औसतन 15% रिटर्न दिया है।

...Read More

5
5

जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy) और स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च का बढ़ना

  • भारत में लोगों की जीवन प्रत्याशा लगातार बढ़ रही है, जिसका अर्थ है कि अब सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन की अवधि भी लंबी होती है।

  • इससे स्वास्थ्य सेवाओं की लागत भी तेजी से बढ़ रही है।

  • इसलिए, समय से पहले निवेश शुरू करना आपको भविष्य के चिकित्सा के खर्चों के लिए तैयार रखता है और परिवार पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करता है।

...Read More

6
6

पारिवारिक संगठन और सामाजिक सुरक्षा की कमी

  • भारत में सभी के लिए कोई सुनिश्चित सामाजिक सुरक्षा योजना की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए उपयुक्त रिटायरमेंट प्लान में निवेश करना आवश्यक है।

  • भारत में रिटायरमेंट योजनाओं के मामले में सरकार और निजी कंपनियों द्वारा कई विकल्प उपलब्ध हैं।

  • संयुक्त परिवारों के घटते चलन और महानगरों की जीवनशैली के कारण अब व्यक्तिगत स्तर पर वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करना और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

...Read More

ARN - EC/11/25/28641-HI